लाइव न्यूज़ :

पति के साथ सूरत जाने की ज़िद पूरी नहीं होने पर विवाहिता ने सिंदूर खाकर दी जान, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2020 21:38 IST

उत्तर प्रदेश के भदोही के गोपीगंज में यह हादसा हुआ। विकास गुजरात के सूरत जिले में रहकर नौकरी करता है और लॉकडाउन के दौरान घर आया था।

Open in App
ठळक मुद्देशादी तीन साल पहले गोपीगंज इलाके की सरस्वती देवी (26) के साथ हुई थी।शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आगे की जांच की जा रही है। 

भदोहीः भदोही जिले में पति के साथ जाने की ज़िद पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता ने कथित रूप से सिन्दूर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जिले के सुरयावां थाना क्षेत्र के दानपुर पश्चिम पट्टी गाँव निवासी विकास बिन्द की शादी तीन साल पहले गोपीगंज इलाके की सरस्वती देवी (26) के साथ हुई थी। विकास गुजरात के सूरत जिले में रहकर नौकरी करता है और लॉकडाउन के दौरान घर आया था।

उन्‍होंने बताया कि विकास हाल ही में सूरत लौटा है। सरस्‍वती उसके साथ जाना चाहती थी, मगर विकास अपने ढाई साल के बच्‍चे की बेहतर देखरेख करने की बात कहकर उसे साथ नहीं ले गया। सूत्रों ने बताया कि विकास के जाने के बाद सरस्वती ने घर में रखा सिन्दूर कथित रूप से खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहाँ बुधवार को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आगे की जांच की जा रही है। 

महिला को जिंदा जलाने का आरोप, हालत गंभीर

फतेहपुर जिले के हुसेनगंज इलाके में बुधवार को समझौते के लिए ससुराल आयी एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से झुलस गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि सहिमापुर गांव में सविता (40) नामक महिला के आग में झुलसने की सूचना मिली थी। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं।

महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। पीड़िता की बेटी ने उसे जिंदा जलाये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सविता (40) और उसके पति किरनपाल सिंह का काफी समय से आपसी विवाद था। इसी मामले में समझौता करने के लिए महिला आज सुबह ही अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ कानपुर से अपने ससुराल पहुंची थी।

हुसैनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला की नाबालिग बेटी ने अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर तेल छिड़ककर मां को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। आरोपों की भी जांच की जा रही है। एसएचओ ने कहा कि महिला कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट