पति के साथ सूरत जाने की ज़िद पूरी नहीं होने पर विवाहिता ने सिंदूर खाकर दी जान, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2020 21:38 IST2020-12-09T21:36:56+5:302020-12-09T21:38:06+5:30

उत्तर प्रदेश के भदोही के गोपीगंज में यह हादसा हुआ। विकास गुजरात के सूरत जिले में रहकर नौकरी करता है और लॉकडाउन के दौरान घर आया था।

Married woman died after eating vermilion insistence going to Surat her husband uttar pradesh bhadohi | पति के साथ सूरत जाने की ज़िद पूरी नहीं होने पर विवाहिता ने सिंदूर खाकर दी जान, जानिए मामला

सूत्रों ने बताया कि विकास के जाने के बाद सरस्वती ने घर में रखा सिन्दूर कथित रूप से खा लिया।

Highlightsशादी तीन साल पहले गोपीगंज इलाके की सरस्वती देवी (26) के साथ हुई थी।शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आगे की जांच की जा रही है। 

भदोहीः भदोही जिले में पति के साथ जाने की ज़िद पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता ने कथित रूप से सिन्दूर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जिले के सुरयावां थाना क्षेत्र के दानपुर पश्चिम पट्टी गाँव निवासी विकास बिन्द की शादी तीन साल पहले गोपीगंज इलाके की सरस्वती देवी (26) के साथ हुई थी। विकास गुजरात के सूरत जिले में रहकर नौकरी करता है और लॉकडाउन के दौरान घर आया था।

उन्‍होंने बताया कि विकास हाल ही में सूरत लौटा है। सरस्‍वती उसके साथ जाना चाहती थी, मगर विकास अपने ढाई साल के बच्‍चे की बेहतर देखरेख करने की बात कहकर उसे साथ नहीं ले गया। सूत्रों ने बताया कि विकास के जाने के बाद सरस्वती ने घर में रखा सिन्दूर कथित रूप से खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहाँ बुधवार को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आगे की जांच की जा रही है। 

महिला को जिंदा जलाने का आरोप, हालत गंभीर

फतेहपुर जिले के हुसेनगंज इलाके में बुधवार को समझौते के लिए ससुराल आयी एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से झुलस गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि सहिमापुर गांव में सविता (40) नामक महिला के आग में झुलसने की सूचना मिली थी। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं।

महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। पीड़िता की बेटी ने उसे जिंदा जलाये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सविता (40) और उसके पति किरनपाल सिंह का काफी समय से आपसी विवाद था। इसी मामले में समझौता करने के लिए महिला आज सुबह ही अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ कानपुर से अपने ससुराल पहुंची थी।

हुसैनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला की नाबालिग बेटी ने अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर तेल छिड़ककर मां को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। आरोपों की भी जांच की जा रही है। एसएचओ ने कहा कि महिला कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

Web Title: Married woman died after eating vermilion insistence going to Surat her husband uttar pradesh bhadohi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे