लाइव न्यूज़ :

विवाहिता ने आग लगाकर आत्महत्या की, पति ने वीडियो बनाया, पांच हिरासत में

By भाषा | Updated: November 26, 2020 15:46 IST

Open in App

जयपुर, 26 नवंबर राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक विवाहिता ने कथित तौर पर खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। घटना के दौरान वहां मौजूद उसके पति ने इसका वीडियो बनाया और अपने ससुराल वालों को भेज दिया। इस मामले में में पति, ससुर, देवर, सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

गुढ़ागौड़जी थाने के प्रभारी देवी सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस संबंध में मृतका के भाई ने मंगलवार को अपनी बहन के पति अनिल, ससुर रामचंद्र, देवर अमित, सास बिदामी देवी, चाचा ससुर गिरधारी और उसकी पत्नी प्रेम देवी पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए (दहेज), 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

सिंह ने बताया कि घटना 20 नवंबर की है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जयपुर रेफर किया गया था जहां 22 नवंबर को उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया था।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार 20 नवंबर को विवाहिता ने अपने उपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या कर ली। उसके पति ने इस घटना का वीडियो बनाकर अपने साले को भेजा और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?