लाइव न्यूज़ :

बहराइच में विवाहिता ने दो बेटियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: May 1, 2021 09:45 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), एक मई बहराइच जिले के रूपईडीहा थानांतर्गत बंजरिया गांव में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ कुएं में कूदकर शुक्रवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

नानपारा मंडल के उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) जंग बहादुर यादव ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि बंजरिया निवासी संदीप वर्मा की पत्नी कौशल्या (28) पारिवारिक कलह के कारण अपनी बेटियों रागिनी (पांच) एवं प्रियंका (तीन) को साथ लेकर गांव में स्थित कुएं में कूद गई। पुलिस ने तीनों शव कुएं से बाहर निकलवाए।

डीएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में कौशल्या की मां कामिनी देवी की तहरीर पर मृतका के पति संदीप वर्मा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है और संदीप की तलाश की जा रही है।

यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग