लाइव न्यूज़ :

विवाहिता को जिंदा जलाया, बहनों ने चिता से अधजला शव निकाला

By भाषा | Updated: April 22, 2021 22:59 IST

Open in App

आगरा, 22 अप्रैल आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के पैतीखेड़ा गांव में संतान नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को जिंदा जलाने का आरोप लगा है। पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के मायके वालों की तरफ से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मीरा की शादी को 15 साल हो गए थे लेकिन कोई संतान नहीं थी जिससे ससुराल वाले नाराज थे। मायके वालों का आरोप है कि मीरा के पति संतोष और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने बृहस्पतिवार को मिट्टी का तेल डाल उसे जिंदा जला दिया। शिकायत के मुताबिक मीरा की मौत के बाद उसके शव को ससुराल पक्ष के लोग गांव से दूर खेतों पर ले गये और उसका अंतिम संस्कार करने लगे।

पुलिस के मुताबिक मीरा के मायके वालों ने बताया कि उन्हें किसी तरह मामले की सूचना मिली जिसके बाद मीरा की बड़ी बहन सरोज व रेखा और गोलो ने पहुंचकर खेत में जल रही चिता को मिट्टी डालकर बुझाया और मीरा का अधजला शव निकाल लिया।

इस बीच पुलिस को सूचना दी गयी जिसके बाद मौके पर थाना डौकी पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में थाना डौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है जिसके आधार पर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह