लाइव न्यूज़ :

पति की हत्या मामलें में विवाहिता और उसके दो प्रेमी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:38 IST

Open in App

बाड़मेर, चार अगस्त राजस्थान के बाडमेर जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 37 वर्षीय उसकी पत्नी को उसके दो प्रेमियों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जरीना बानो के अपने दो रिश्तेदारों अलाउद्दीन खान (21) और बरकत खान (43) के साथ अवैध संबंध थे और तीनों ने एक महीने पहले बानो के पति यूसुब खान (47) की हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार अलाउद्दीन खान और बरकत खान एक औ दो अगस्त की दरमियानी रात को युसूब खान को सुनसान लगह पर ले गए और उन्होंने उस पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने शव को बालोतरा कस्बे के मुद्रा रोड पर कामाक्षी कॉलेज के पास फेंक दिया।

बाडमेर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को अलाउद्दीन की गतिविधियों पर संदेह हुआ जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बरकत खान के साथ मिलकर षडयंत्र के तहत यूसुब की हत्या कबूल कर ली। हत्या के षडयंत्र में जरीना बानो भी शामिल थी।

कुमार ने बताया कि तीनों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यूसुब नशे का आदी था और वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। बरकत खान उनके साथ रहता था और उसकी जरीना बानो के साथ नजदीकियां बढ गई और दोनों में संबंध हो गये। जब युसूब को इस बारे में पता चला तो उसने आपत्ति जताई जिसके बाद बरकत खान अलग रहने लगा।

पुलिस के मुताबिक इसी दौरान अलाद्दीन को जरीना और बरकत के बीच अवैध संबधों के बारे में पता चला तो उसने भी जरीना के साथ संबंध बना लिये। बाद में तीनों ने युसूब की हत्या की योजना बनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग