लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करते हुए उड़ते विमान में शादी, डीजीसीए ने चालक दल को ड्यूटी से हटाया

By भाषा | Updated: May 24, 2021 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई रविवार को आसमान में, स्पाईसजेट की चार्टर्ड उड़ान में मेहमानों एवं रिश्तेदारों की मौजूदगी में एक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ और इस दौरान सामाजिक दूरी बनाकर रखने के नियम का उल्लंघन किया गया।

सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी और यह भी बताया कि चालक दल को ड्यूटी से हटा दिया गया है और जांच का आदेश दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, रविवार की सुबह यह चार्टर्ड उड़ान मदुरै हवाई अड्डे से रवाना हुई और करीब दो घंटे तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद फिर लौट आयी। विमान में 160 लोग सवार थे।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उड़ान के दौरान विमान में आपस में दूरी के नियम का अनुपालन नहीं कराने को लेकर उड़ान के चालक दल को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि स्पाईसजेट को उन लोगों के विरूद्ध संबंधित अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है जिन्होंने उड़ान में आपस में दूरी बनाने के नियम का पालन नहीं किया।

उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच करने के बाद डीजीसीए ‘ कड़ी कार्रवाई करेगा।’

सोमवार को सोशल मीडिया पर विमान में हुई इस शादी की तस्वीरें वायरल हो गयी और उसके वीडियो सामने आये। उनमें दिख रहा है कि जब दुल्हा-दुल्हन की शादी हो रही है तब मेहमान एक दूसरे के बहुत नजदीक खड़े हैं।

इस संबंध में पूछे जाने पर स्पाईसजेट के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ स्पाईसजेट बोइंग 737 को शादी के बाद मेहमानों हवाई सैर कराने के लिए एक ट्रैवल एजेंट ने बुक कराया था। ग्राहक को कोविड दिशानिर्देशों के बारे में स्पष्ट रूप से बता दिया गया था और उड़ान के दौरान उन्हें किसी भी गतिविधि के लिए मना किया गया था। शादी में आए मेहमानों को हवाई सैर कराने के लिए ही इस उड़ान की मंजूरी दी गयी थी। ’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ .....बार बार अनुरोध करने और नियमों की याद दिलाने के बावजूद यात्रियों ने दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया इसलिए एयरलाइन नियमों के मुताबिक कार्रवाई कर रही है।’’

भारत में पिछले कुछ सप्ताहों से कोविड-19 की दूसरी लहर चल रही है और उसने बड़ा कहर बरपाया है।

देश में एक दिन में कोविड-19 के 2,22,315 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,67,52,447 हो गई। पिछले 38 दिनों में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम नए मामले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार इससे पहले, देश में 16 अप्रैल को 24 घंटे में 2,17,353 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण से 4,454 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,03,720 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos