लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत के बाद चार नाबालिगों का विवाह रुका

By भाषा | Updated: July 3, 2021 15:12 IST

Open in App

नोएडा, तीन जुलाई गौतमबुद्ध नगर जिले के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक ही स्कूल के चार नाबालिग छात्र-छात्राओं का विवाह चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस ने मिलकर रुकवा दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पोर्टल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत आधार पर की गई है।

ग्रेटर नोएडा चाइल्ड हेल्पलाइन के अदनान उस्मानी ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल के जरिए शिकायत की थी कि कोतवाली नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बहनों का विवाह पड़ोस के गांव के दो नाबालिग भाइयों से किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने चाइल्ड लाइन टीम को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो पता चला कि गांव में विवाह की तैयारी चल रही है। यह विवाह शुक्रवार को होना था। टीम ने चारों नाबालिग छात्र-छात्राओं से बात की और उनकी उम्र से संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच-पड़ताल की।

उन्होंने बताया कि इस दौरान टीम को जानकारी मिली कि जिन लड़कियों का विवाह होने वाला है उनकी आयु 14 से 16 वर्ष के बीच है। साथ ही जिन लड़कों से विवाह संपन्न होने है वे दोनों लड़के भी नाबालिग हैं। इसके बाद हरकत में आई टीम ने विवाह रुकवा दिया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग छात्र- छात्राओं को परिजनों को हिदायत दी है कि अगर वे भविष्य में इस तरह के कृत्य करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग