लाइव न्यूज़ :

दिल का दौरा पड़ने के कारण दिग्गज माक्सवादी नेता निरूपम सेन का निधन

By भाषा | Updated: December 24, 2018 10:54 IST

उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि आज सुबह पांच बजकर दस मिनट पर दिल का दौरा पड़ने के बाद सेन का निधन हो गया।

Open in App

माकपा के वरिष्ठ नेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व वाणिज्य और उद्योग मंत्री निरूपम सेन का लंबी बीमारी के बाद सोमवार की सुबह शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 साल के थे। यह जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी।

उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि आज सुबह पांच बजकर दस मिनट पर दिल का दौरा पड़ने के बाद सेन का निधन हो गया। पार्टी के पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य दिसंबर के शुरू में स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद से जीवनरक्षक प्रणाली पर थे और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि सेन गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और 2013 में उन्हें मस्तिष्काघात हुआ था। पार्टी सूत्रों ने कहा कि सेन का पार्थिव शरीर उनके निवास ले जाया जाएगा और फिर इसे एक निजी शवगृह पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बुधवार को सेन का शव यहां स्थित सीटू कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद इसे पार्टी के राज्य मुख्यालय पहुंचाया जाएगा जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उसी दिन उनके गृहनगर वर्द्धमान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

टॅग्स :कोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल