लाइव न्यूज़ :

नरीमन हाऊस से 10 साल बाद भी नहीं मिटाए गए हैं गोलियों के निशान : मोशे की धाय मां

By भाषा | Updated: November 25, 2018 23:05 IST

मुंबई हमले के दौरान दो पाकिस्तानी आतंकवादी इस इमारत में घुस गए थे और मोशे के पिता रब्बी गैवरियल तथा उसकी (मोशे की) मां रिवका सहित नौ लोगों की हत्या कर दी थी। हालांकि, मोशे को सैमुअल ने बचा लिया था।

Open in App

 मुंबई में नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले के दौरान दो साल के बच्चे मोशे होल्त्सबर्ग की जान बचाने वाली धाय मां सांद्रा सैमुअल ने कहा है कि 10 साल बाद भी चबाड़ हाऊस से गोलियों के ‘‘निशान’’ नहीं मिटाए गए हैं। सैमुअल (54) ने हैरानी जताई कि आतंकी हमले के दाग अब भी कोलाबा में पांच मंजिला यहूदी केंद्र में मौजूद हैं। इस इमारत का नाम अब नरीमन लाइट हाऊस रख दिया गया है। गौरतलब है कि मुंबई हमले के दौरान दो पाकिस्तानी आतंकवादी इस इमारत में घुस गए थे और मोशे के पिता रब्बी गैवरियल तथा उसकी (मोशे की) मां रिवका सहित नौ लोगों की हत्या कर दी थी। हालांकि, मोशे को सैमुअल ने बचा लिया था। सैमुअल, मोशे, उसके दादा दादी और इस्राइली प्रधानमंत्री के साथ साल जनवरी में मुंबई आई थी। लेकिन सैमुअल ने मई में फिर से शहर में लौटने पर पाया कि इमारत के अंदर चीजें भयावह हैं। उन्होंने फोन पर पीटीआई को बताया, ‘‘उन्होंने चौथी और पांचवीं मंजिल को पूर्ववत रखा है और तीसरी मंजिल पर उन्होंने हर चीज तोड़ दी है और उसे एक बड़े खुले स्थान में तब्दील कर दिया है। खंभे और हर चीज पर गोलियों के निशान हैं। यह मेरे लिए बहुत भयावह है। इसने मुझे झकझोर कर रख दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के देखने के लिए गोलियों के निशान क्यों रखे गये है? मैं इस तर्क को नहीं समझ पा रही।’’ उन्होंने ताजमहल होटल, ट्राइडेंट होटल, लियोपोल्ड कैफे और सीएसटीएम स्टेशन पर हुए आतंकी हमले का उदाहरण देते हुए यह कहा। उन्होंने पूछा, ‘‘क्या उन सभी ने निशान रखे हैं ...। ’’ सैमुअल ने कहा कि मोशे को अंधेरे से डर लगता है। रात में वह बत्ती जला कर सोता है। वह मद्धिम रोशनी में भी नहीं सो सकता। 

टॅग्स :मुंबईआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं