लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में रविवार को भी बाजार खुल सकते हैं: शहरी विकास मंत्री

By भाषा | Updated: December 23, 2020 21:43 IST

Open in App

शिमला, 23 दिसंबर हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य में कोविड-19 की स्थिति में सुधार के बाद अब रविवार को भी बाजार खुल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पांच जनवरी तक चार जिलों में रात में कर्फ्यू की अवधि कम करके आठ घंटा करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में यहां बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने दुकानदारों को रविवार को भी दुकान और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठानों को खोलने की इजाजत देने का निर्णय लिया।

राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने 23 नवंबर से रविवार को बाजारों को बंद करने का निर्देश जारी किया था।

राज्य सरकार ने शिमला, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में पांच जनवरी तक रात का कर्फ्यू रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक करने का निर्णय लिया है। पहले इन जिलों में कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है