लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सोमवार से बाजार सम-विषम आधार पर खुलेंगे, मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी : केजरीवाल

By भाषा | Updated: June 5, 2021 13:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लॉकडाउन में और छूट देने की घोषणा करते हुए कहा कि सात जून से दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी तथा बाजार और मॉल सम-विषम आधार पर खुलेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना वायरस के स्वरूप का पता लगाने के लिए एलएनजेपी अस्पताल तथा यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) में दो जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशालाएं बनाएगी।

केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में सोमवार सुबह पांच बजे तक लगे लॉकडाउन की अवधि और बढ़ायी जाएगी लेकिन कई तरह की छूट भी दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी कार्यालयों को 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी। बाजार और मॉल सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक सम-विषम आधार पर खोले जा सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार यह ध्यान में रखते हुए कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रही है कि इसके चरम पर पहुंचने पर रोज 37,000 मामले आ सकते हैं और साथ ही बिस्तरों, आईसीयू तथा दवाओं की व्यवस्था भी कर रही है।

उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए आवश्यक बिस्तरों की संख्या, आईसीयू सुविधाओं तथा अन्य उपकरणों पर फैसला लेने के लिए एक बाल चिकित्सा कार्य बल गठित किया गया है। कोरोना वायरस की तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका जतायी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में 450 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भंडार करने की व्यवस्था की जा रही है, 25 ऑक्सीजन टैंकर खरीद रहे हैं और 64 छोटे ऑक्सीजन संयंत्र लगा रहे हैं। विशेषज्ञों और डॉक्टरों का एक दल उपयोगी दवाएं बताएगा तथा कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का भंडार रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग