लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सम-विषम व्यवस्था के साथ बाजार मॉल खुले

By भाषा | Updated: June 7, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून कोविड-19 महामारी की दूसरी खौफनाक लहर के मद्देनजर डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सम-विषम व्यवस्था के आधार पर बाजार और मॉल खुले लेकिन लोगों की उपस्थिति बहुत कम रही।

कई बाजारों में कुछ ही ग्राहक नजर आए, वहीं दुकानदार अपनी दुकानों को साफ-सफाई और सैनेटाइज करते दिखे। विक्रेताओं को उम्मीद है कि आगामी हफ्ते में हालात कुछ और बेहतर होने पर और लोग आएंगे।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के मुताबिक 19 अप्रैल से लागू मौजूदा लॉकडाउन को एक सप्ताह और (14 जून) तक बढ़ा दिया गया है । मॉल, बाजार और बाजार कॉम्पलेक्स (साप्ताहिक बाजार को छोड़कर) सम-विषम व्यवस्था के आधार पर दुकानों की संख्या के हिसाब से सोमवार से सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगे।

दिल्ली में व्यस्त बाजार और खरीदारी के लिहाज से पसंदीदा केंद्र लाजपत नगर का सेंट्रल मार्केट भी सुनसान दिखा। करीब दो महीने के अंतराल के बाद विषम नंबर वाले दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों की साफ-सफाई करते हुए नजर आए। विषम संख्या वाले कुछ दुकानदारों ने सोमवार को अपनी दुकान खोल ली लेकिन कई अन्य विक्रेता कुछ और दिन इंतजार करना चाहते हैं।

सेंट्रल मार्केट में पिछले 35 साल से ‘क्लासिक इलेक्ट्रॉनिक्स’ दुकान चलाने वाले कुलजीत सिंह ने कहा कि उनकी दुकान को 25 नंबर आवंटित हुआ है । उन्हें लगता है ग्राहकों को आने का अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब