भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए अहम होंगे समुद्री खनिज : केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: December 6, 2021 00:12 IST2021-12-06T00:12:42+5:302021-12-06T00:12:42+5:30

Marine minerals will be important for future economy: Union Minister | भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए अहम होंगे समुद्री खनिज : केंद्रीय मंत्री

भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए अहम होंगे समुद्री खनिज : केंद्रीय मंत्री

भुवनेश्वर, पांच दिसंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि तटीय और समुद्री स्रोतों से प्राप्त समुद्री खनिज देश की भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए अहम होंगे और निकल तथा कोबाल्ट जैसी धातु जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक नवीनीकरण ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

सिंह सीएसआईआर-आईएमएमटी (खनिज तथा पदार्थ प्रौद्योगिक संस्थान) में नयी इमारतों का उद्घाटन करने के बाद वैज्ञानिकों और छात्रों को संबोधित कर रहे थे।

सिंह विज्ञान एवं प्रौद्योगिक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी हैं। उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समुद्र विज्ञान अनुसंधान में अग्रिम देशों में से एक के तौर पर उभरा है। उन्होंने कहा कि देश अब भविष्य की ऊर्जा और धातु संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए संसाधनों से परिपूर्ण समुद्र में खोज के लिए सक्रियता से लगा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Marine minerals will be important for future economy: Union Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे