दिल्ली में 2010 के बाद से मार्च रहा सबसे गर्म महीना

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:32 IST2021-03-31T20:32:47+5:302021-03-31T20:32:47+5:30

March has been the hottest month in Delhi since 2010 | दिल्ली में 2010 के बाद से मार्च रहा सबसे गर्म महीना

दिल्ली में 2010 के बाद से मार्च रहा सबसे गर्म महीना

नयी दिल्ली, 31 मार्च मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में मार्च में इस महीने अधिकतम औसत तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा जिससे यह पिछले 11 साल का ‘‘सबसे गर्म’’ महीना बन गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में मार्च के महीने में आम तौर पर औसत अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहता है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि 2010 के बाद से इस साल मार्च में सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान रहा।

उन्होंने कहा कि 2010 में मार्च के महीने में अधिकतम औसत तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस था।

अधिकारी ने कहा कि इस साल मार्च में अधिक तापमान की वजह मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: March has been the hottest month in Delhi since 2010

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे