लाइव न्यूज़ :

नौ मार्च : पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन समेत कई प्रमुख हस्तियों का जन्मदिन

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च :भाषा: साल के तीसरे महीने का यह नौवां दिन कई घटनाओं के साथ ही कुछ प्रमुख हस्तियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। अंतरिक्ष में पहली बार कदम रखने वाले यूरी गागरिन का जन्म इसी दिन 1934 में हुआ था। वहीं विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय पक्ष को पूरी मजबूती से रखने वाले देश के अनुभवी राजनयिक शशि थरूर 1956 में नौ मार्च को लंदन में पैदा हुए थे और देश के प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म भी नौ मार्च को ही हुआ था।

इस दिन के इतिहास में एक प्यारी सी घटना भी दर्ज है। दरअसल 1959 में नौ मार्च के दिन दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया था।

देश दुनिया के इतिहास में नौ मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1864 : प्रख्यात मराठी लेखक हरि नारायण आप्टे का जन्म।

1934 : सोवियत पायलट और अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन का जन्‍म।

1948 : एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।

1951 : मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म।

1956 : भारत के प्रसिद्ध राजनयिक शशि थरूर का इंग्लैंड के लंदन में जन्म।

1959 : दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयार्क में अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया।

1967: सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन की पुत्री स्वेतलाना ने देश छोड़ा और नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास पहुंचकर राजनीतिक शरण मांगी।

1973 : उत्तरी आयरलैंड की जनता ने देश में हुए एक जनमत संग्रह में ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था। लगभग 57 प्रतिशत मतदाताओं ने ब्रिटेन के साथ रहने का समर्थन किया।

1986 : सेटेलाइट आधारित पहला टेलीफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू किया गया।

1999 : ब्रिटेन में भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल बर्मिंघम विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।

2004 : पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले 'शाहीन-2' (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2020 : देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 43 पहुंची। दुनियाभर में हाहाकार। विश्व भर में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 110,000 से ज्यादा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल