लाइव न्यूज़ :

24 मार्च: पीएम मोदी ने आज के दिन की थी कोरोना लॉकडाउन की घोषणा, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: March 24, 2021 08:22 IST

आज का इतिहास: भारत में कोरोना के मामले आज एक करोड़ से अधिक हो गए हैं। हालांकि, एक साल पहले आज के ही दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे1855 में आज के दिन कलकत्ता से आगरा के बीच पहला लंबी दूरी का टेलीग्राफिक संदेश भेजा गयाटीबी की बीमारी के बैक्टीरिया का पता लगा, डा. राबर्ट कोच ने 1882 में आज के दिन की थी खोजभारत में एक साल पहले 24 मार्च को कोरोना की वजह से लॉकडाउन की हुई थी घोषणा

नई दिल्ली: देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 24 मार्च की तारीख के नाम दर्ज हैं लेकिन बीते बरस 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना के कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन लगाने की घोषणा करके इस दिन को इतिहास में जगह बनाने की एक बड़ी वजह दे दी। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 500 से पार होने के बाद यह एहतियाती कदम उठाया गया।

तपेदिक को लेकर भी यह दिन खास है क्योंकि इसी दिन बीमारी के बैक्टीरिया की पहचान हुई थी। डा. राबर्ट कोच ने 24 मार्च 1882 को यह ऐलान किया था कि उन्होंने माइकोबैक्टीरियम टुबरोक्लोसिस का पता लगा लिया है, जो इनसानों में तपेदिक की बीमारी के लिए जिम्मेदार है।

यही वजह है कि दुनियाभर में 24 मार्च को ‘‘विश्व तपेदिक दिवस’’ के तौर पर मनाया जाता है। वहीं परतंत्र भारत के इतिहास की बात करें तो वह 24 मार्च 1946 का दिन था जब ब्रिटेन का कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा था। देश दुनिया के इतिहास में 24 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1307 : देवगिरी (दौलताबाद) के अजेय किले पर अलाउद्दीन खिलजी के नेतृत्व में मलिक काफूर ने कब्जा कर लिया।

1855 : कलकत्ता से आगरा के बीच पहला लंबी दूरी का टेलीग्राफिक संदेश भेजा गया।

1882 : डा. राबर्ट कोच ने उस बैक्टीरिया का पता लगाया, जिसकी वजह से तपेदिक की बीमारी होती है।

1603: एलिज़ाबेथ प्रथम का निधन।

1946: लार्ड पेथिक लारेंस के नेतृत्व में ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।

1972 : ब्रिटेन ने घोषणा की कि वह वेस्टमिंस्टर में अपने केंद्र से उत्तरी आयरलैंड पर शासन करेगा।

1977 : मोरार जी देसाई भारत के चौथे प्रधान मंत्री बने और उन्होंने पहली बार देश में गैर कांग्रेस सरकार बनाई।

1989 : ‘डेल्टा स्टार’ उपग्रह का परीक्षण ।

2008 : भूटान नेशनल असेंबली के लिए पहला आम चुनाव हुआ।

2020 : कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 500 के पार। प्रधानमंत्री ने 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया, सड़क, रेल और हवाई सेवा बंद।

टॅग्स :हिस्ट्रीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे