23 मार्च का इतिहास: भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी गई फांसी, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: March 23, 2021 08:58 IST2021-03-22T19:58:03+5:302021-03-23T08:58:50+5:30

आज का इतिहास: भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को आज के ही दिन 1931 में अंग्रेजों मे फांसी दे दी थी।

March 23: Bhagat Singh, Rajguru, Sukhdev hanged | 23 मार्च का इतिहास: भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी गई फांसी, पढ़ें आज का इतिहास

23 मार्च: भगत सिंह सहित राजगुरु और सुखदेव को दी गई थी फांसी

नयी दिल्ली: देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 23 मार्च की तारीख पर दर्ज हैं....लेकिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज इस दिन की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है।

वर्ष 1931 में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को ही फांसी दी गई थी।

वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो 1956 में 23 मार्च के दिन जहां पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना, वहीं 1996 में ताइवान में पहली बार प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुए। देश-दुनिया के इतिहास में 23 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1351 : मोहम्मद तुगलक के भतीजे फिरोज शाह तुगलक तृतीय को राजगद्दी पर बिठाया गया।

1757 : क्लाइव ने चंद्रनगर को फ्रांस के आधिपत्य से छीना।

1880 : भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता बसंती देवी का जन्म।

1910: स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक एवं समाजवादी राजनेता डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म।

1931: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी।

1940 : मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव को मंजूरी दी।

1956 : पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।

1986 : केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल की पहली महिला कंपनी दुर्गापुर शिविर में गठित की गई।

1996: ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: March 23: Bhagat Singh, Rajguru, Sukhdev hanged

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे