लाइव न्यूज़ :

21 मार्च : आपातकाल का अंत

By भाषा | Updated: March 21, 2021 12:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मार्च :भाषा: साल के तीसरे महीने का 21वां दिन साल के बाकी दिनों की तरह ही कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। इस दिन की देश की सबसे महत्वपूर्ण घटना की बात करें तो इस दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में लागू आपातकाल को हटाने का ऐलान किया।

हम सभी जानते हैं कि 1975 में 25 जून की आधी रात को आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा की थी। इसे आजाद भारत का सबसे विवादास्पद दौर भी माना जाता है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने तो इसे भारतीय इतिहास की सबसे 'काली अवधि' की संज्ञा दी थी।

हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित फिल्मफेयर पुरस्कार की शुरूआत भी 21 मार्च के दिन ही हुई थी। पहले पुरस्कार वितरण समारोह में सिर्फ 5 श्रेणी के पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें फिल्म दो बीघा जमीन ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। इस फिल्म के निर्देशक बिमल रॉय को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा) और नौशाद को :बैजू बावरा: सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला।

देश दुनिया के इतिहास में 21 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1349: जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।

1413: हेनरी पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।

1791: ब्रिटिश सेना ने बेंगलुरू को टीपू सुल्तान से छीन लिया।

1836: कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।

1857: जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई.

1858: लखनऊ में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की मशाल जलाने वाले सिपाहियों ने आत्मसमर्पण किया।

1887: बम्बई में प्रार्थना समाज की स्थापना।

1954 : पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का आयोजन।

1916 : शहनाईवादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां का जन्म।

1977 : जून 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल को समाप्त किया गया।

1978: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्‍म।

2006 : ट्विटर के सह संस्थापक जैक डोरसी ने पहला सार्वजनिक ट्वीट भेजा, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘‘जस्ट सेटिंग अप माई ट्विटर।’’

2020 : कोरोना संक्रमितों की संख्या 283 पर पहुंची।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी?, आखिर क्या है वजह, नए साल से पहले भाजपा में हलचल

भारतयूपी में लाखों छात्रों को अब तक नहीं मिले स्वेटर-जूते के पैसे, 1,32,886 से अधिक विद्यालयों में पढ़ते हैं 1.5 करोड़ बच्चे

भारततिरुवनंतपुरम नगर चुनाव में 50, पलक्कड़ नगरपालिका में 25, कोडुंगल्लूर नगरपालिका में 18, त्रिशूर निगम में 08, गुरुवायूर और वडक्कनचेरी नगरपालिकाओं के 2-2 सीट पर बीजेपी का कब्जा

क्रिकेटधर्मशाला में लय हासिल करेंगे उपकप्तान गिल?, 1-1 से बराबर सीरीज, बढ़त लेने उतरेंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका खिलाड़ी, कब और कहां देखें लाइव स्कोर

क्रिकेटIND vs PAK, U19 Asia Cup: दुबई में पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय युवा टीम, मैच कब, कहाँ और कैसे देखें?

भारत अधिक खबरें

भारतवोटर लिस्ट से नाम गायब, केरल हाईकोर्ट का रुख करने वाली कांग्रेस उम्मीदवार वैश्ना एसएल ने मारी बाजी, 300 से अधिक मत से जीत

भारततिरुवनंतपुरम नगर निगमः 45 साल से कब्जा, वामपंथी दल पस्त?, पीएम मोदी ने लिखा-भाजपा-राजग को मिला जनादेश केरल की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण, पढ़िए पोस्ट

भारतकर्नाटक कांग्रेस सरकारः 6 जनवरी को सीएम बनेंगे शिवकुमार, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की जगह लेंगे?, विधायक इकबाल हुसैन ने संभावना व्यक्त की

भारतराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जब्त अवैध संपत्तियों को सीज कर सरकारी स्कूल खोलेगे?, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, सूबे की सियासत तेज

भारतकौन हैं पंकज चौधरी?, भूपेंद्र सिंह चौधरी की जगह होंगे यूपी बीजेपी अध्यक्ष?, 2027 विधानसभा प्रमुख लक्ष्य रहेगा