लाइव न्यूज़ :

20 मार्च: बैटरी बनाने की तकनीक पेश कर वोल्टा ने विज्ञान की दुनिया में मचाई धूम

By भाषा | Updated: March 20, 2021 10:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च बैटरी के बिना आधुनिक जीवन की कल्पना संभव नहीं है। रोजमर्रा के काम में तरह तरह की बैटरियों का इस्तेमाल किया जाता है। बैटरी से जुड़े इतिहास की बात करें तो इटली के महान वैज्ञानिक अलेसांद्रो वोल्टा ने 20 मार्च के दिन ही विश्व समुदाय को बैटरी के विकास से जुड़ी इस खोज के बारे में पहली बार बताया।

वोल्टा ने तांबे और जिंक की छड़ों को कांच के दो मर्तबानों में रखकर उन्हें नमक के पानी से भीगे एक तार से जोड़कर साबित किया कि इस भौतिक तरीके से बिजली बन सकती है।

देश दुनिया के इतिहास में 20 मार्च की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1351 : मोहम्मद तुगलक शाह द्वितीय का सूरत में निधन।

1602 : यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ऑफ नीदरलैंड की स्थापना।

1615 : मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल के सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह का जन्म।

1739 : नादिरशाह ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये।

1800 : अलेसांद्रों वोल्टा ने इलेक्ट्रिक बैटरी की खोज के बारे में सूचना दी।

1916: अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धांत का प्रकाशन।

1952: टेनिस खिलाड़ी आनंद अमृतराज का जन्म।

1956: ट्यूनीशिया को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।

1970: संविधान सभा के सदस्य और प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा का निधन।

2006 : अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।

2014: लेखक पत्रकार खुशवंत सिंह का निधन।

2016: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा क्यूबा पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह