लाइव न्यूज़ :

जल ग्रिड परियोजनाः फड़नवीस ने कहा- जल्द ही मराठवाड़ा का सूखा इतिहास बन जाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2019 18:39 IST

फड़नवीस ने दावा किया कि उनकी ‘महाजनादेश यात्रा’ की तुलना में विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी राकांपा और कांग्रेस के संपर्क अभियानों को जनता का कम समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मराठवाड़ा में सूखे के हालात गंभीर हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देफड़नवीस ने कहा कि सरकार ने ‘जलयुक्त शिवार’ योजना के तहत मराठवाड़ा में जल संचय के लिए ढांचों का निर्माण किया है।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मराठवाड़ा जल ग्रिड के तहत बांधों को आपस में जोड़ा जाएगा और गांवों तक पानी ले जाया जाएगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को दावा किया कि एक जल ग्रिड परियोजना और कोंकण से गोदावरी नदीघाटी में पानी भेजने से मराठवाड़ा का सूखा इतिहास बन जाएगा।

फड़नवीस ने दावा किया कि उनकी ‘महाजनादेश यात्रा’ की तुलना में विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी राकांपा और कांग्रेस के संपर्क अभियानों को जनता का कम समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मराठवाड़ा में सूखे के हालात गंभीर हैं।’’

फड़नवीस ने कहा कि सरकार ने ‘जलयुक्त शिवार’ योजना के तहत मराठवाड़ा में जल संचय के लिए ढांचों का निर्माण किया है, लेकिन क्षेत्र में कम बारिश की वजह से पानी का पर्याप्त संचय नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि ग्रिड परियोजना और कोंकण से पानी भेजने से सूखा प्रभावित क्षेत्र को वहां जल की कमी की समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मराठवाड़ा जल ग्रिड के तहत बांधों को आपस में जोड़ा जाएगा और गांवों तक पानी ले जाया जाएगा। इसमें 20 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी।’’ राकांपा सांसद सुप्रिया सुले के ‘संवाद’ अभियान पर फड़नवीस ने कहा, ‘‘उन्हें उस समय यह अभियान शुरू करना चाहिए था जब वे (1999 से 2014 तक) सत्ता में थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए आज उनकी यह स्थिति है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी ‘महाजनादेश यात्रा’ 1641 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है और अब तक 60 विधानसभा क्षेत्रों से गुजर चुकी है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी