लाइव न्यूज़ :

मराठा आरक्षण विरोध : कई दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया, समर्थन का वादा

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:12 IST

Open in App

नासिक, 21 जून मराठा आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा के राज्यसभा सांसद संभाजी छत्रपति के नेतृत्व में सोमवार को नासिक में तीन घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के दो मंत्रियों सहित पार्टी लाइन से अलग हट कर कई नेता इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए यहां गंगापुर रोड पर स्थित धरना स्थल पर पहुंचे।

प्रदर्शनकारी काली कमीज और काले मास्क लगा कर विरोध प्रदर्शन के लिये एकत्र हुये थे । उन्होंने इसका मौन विरोध किया । उनका यह विरोध दस बजे से एक बजे तक चला । विरोध प्रदर्शन में जो अन्य नेता मौके पर पहुंचे उनमें दो मंत्री — राकांपा के छगन भुजबल तथा शिवसेना के दादा भूसे शामिल हैं । इसके अलावा राकांपा नेता एवं प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल शामिल हैं ।

भुजबल ने कहा, ''मराठा समुदाय को निश्चित तौर पर आरक्षण मिलना चाहिये । राकांपा, शिवसेना और कांग्रेस ने भी इस मांग का समर्थन किया है । उच्चतम न्यायालय ने मराठों के लिये आरक्षण एवं एवं स्थानीय निकाय विभाग में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षण को भी रद्द कर दिया है । मराठा समुदाय एवं ओबीसी वर्ग के लोगों को अपनी मांगों के समर्थन में एक साथ आना चाहिये और केंद्र सरकार को अदालती लड़ाई में इसका समर्थन करना चाहिये ।''

उच्चतम न्यायालय ने पांच मई को महाराष्ट्र के उस कानून को रद्द कर दिया, जिसमें सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग श्रेणी में मराठों को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण दिये जाने का प्रावधान किया गया था ।

शीर्ष अदालत ने यह भी आदेश दिया कि महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षण कुल सीटों की संख्या के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिये ।

इस बीच विरोध प्रदर्शन के आयोजकों ने बताया कि भाजपा सांसद सम्भाजी छत्रपति बाद में एक बैठक को भी संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र