लाइव न्यूज़ :

अपार्टमेंट परिसरों को गिराएगी केरल सरकार, सुप्रीम कोर्ट से कहा करेंगे आदेशों का पालन

By भाषा | Updated: September 21, 2019 05:58 IST

मुख्य सचिव ने शीर्ष अदालत से यह आग्रह किया कि 23 सितंबर को व्यक्तिगत तौर पर अदालत में पेश होने से उन्हें छूट दी जाए। मुख्य सचिव टॉम जोश ने कहा कि वह अपने किसी भी व्यवहार के लिए बिना शर्त माफी मांगते हैं जिसे यह अदालत अपने आदेश के अनुकूल नहीं मानती है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य सचिव ने हलफनामे में कहा है कि इन इमारतों को सुरक्षित तरीके से गिराने के लिए एजेंसी की तलाश के लिए टेंडर जारी किये गए हैं।16 सितंबर तक 15 विशेषज्ञ एजेंसियों ने इसके लिए आवेदन दिया है। 

केरल सरकार ने उच्चतम न्यायालय को शुक्रवार को बताया कि तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) की अधिसूचनाओं का उल्लंघन करते हुए कोच्चि के मरदु में निर्मित चार अपार्टमेंट परिसरों को गिराने के अदालत के निर्देशों का पालन करने के लिए उसने अपेक्षित कदम उठाए हैं। केरल के मुख्य सचिव ने हलफनामा दायर कर शीर्ष अदालत से कहा कि न्यायालय के आदेशों का पालन किया जाएगा और इमारतों को गिराने के लिए एक विशेष एजेंसी का चयन करने की प्रक्रिया चल रही है। 

मुख्य सचिव ने शीर्ष अदालत से यह आग्रह किया कि 23 सितंबर को व्यक्तिगत तौर पर अदालत में पेश होने से उन्हें छूट दी जाए। मुख्य सचिव टॉम जोश ने कहा कि वह अपने किसी भी व्यवहार के लिए बिना शर्त माफी मांगते हैं जिसे यह अदालत अपने आदेश के अनुकूल नहीं मानती है। 

न्यायमूर्ति अरूण मिश्र की अगुवाई वाली पीठ ने छह सितंबर को इमारतों को गिराने के संबंध में अदालत के आदेश का अनुपालन नहीं करने के लिए केरल सरकार की खिंचाई की थी और कहा था कि राज्य को अदालत के आदेश का ‘‘पालन नहीं करने’’ के लिए जाना जाता है। 

शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार से 20 सितंबर को अनुपालन रिपोर्ट अदालत में पेश करने के लिए कहा था और इसमें असफल रहने पर मुख्य सचिव को 23 सितंबर को अदालत में पेश होना होगा। मुख्य सचिव ने हलफनामे में कहा है कि इन इमारतों को सुरक्षित तरीके से गिराने के लिए एजेंसी की तलाश के लिए टेंडर जारी किये गए हैं और 16 सितंबर तक 15 विशेषज्ञ एजेंसियों ने इसके लिए आवेदन दिया है। 

उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया जारी है और राज्य सरकार ने अदालत के आदेशों के पालन के लिए सभी कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं विनम्रतापूर्वक आग्रह करता हूं कि व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने से अदालत से मुझे छूट दी जाए। 

केरल नगरपालिका अधिनियम, 1994 और केरल पंचायत अधिनियम, 1994 का उल्लेख करते हुए, मुख्य सचिव ने कहा कि मरदु पहले एक पंचायत थी और 2010 में इसे नगरपालिका के रूप में उन्नत किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘दोनों अधिनियमों के अनुसार इमारतों को बनाने की अनुमति और नियमों के उल्लंघन पर उन्हें ध्वस्त करने का आदेश देने की शक्ति पंचायत और नगरपालिका के पास है।’’ उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत के छह सितंबर का आदेश प्राप्त होने के बाद मरदु नगरपालिका के सचिव को संबंधित त्वरित कर्रवाई करने का निर्देश दिया गया था।

टॅग्स :केरलसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?