लाइव न्यूज़ :

माओवादी की विधवा ने पति की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार बताया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 16:57 IST

Open in App

अमरावती, 15 अक्टूबर भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता अक्कीराजू हरगोपाल उर्फ आरके की विधवा सिरीशा ने शुक्रवार को कहा कि छत्तीसगढ़ के जंगलों में छुपे उसके पति का पुलिस ने घेराव किया था, और इस कारण उचित इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में स्थित अपने पैतृक गांव में विधवा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह सरकार द्वारा की गई हत्या है, यह बीमारी के कारण हुई मौत नहीं है।’’

सिरीशा ने माओवादी सेंट्रल कमेटी द्वारा जारी बयान को खारिज किया है, जिसने कहा था कि किडनी की समस्या से पीड़ित आरके को बेहतर इलाज मुहैया कराने के बावजूद बचाया नहीं जा सका।

सिरीशा ने कहा, ‘‘उन्हें इलाज कैसे मिल सकता था? उनकी मौत सिर्फ इसलिए हुई क्योंकि उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला। उनके पास जंगल से निकलने का कोई रास्ता नहीं था क्योंकि उसे पुलिस ने पूरी तरह से घेर रखा था।’’

हालांकि, उसने कहा कि उसे तथ्यों की जानकारी नहीं थी।

माओवादी (पूर्ववर्ती पीपुल्स वार ग्रुप) की सक्रिय सदस्य रह चुकी सिरीशा ने कहा कि उसके पति हमेशा लोगों के लिए काम करते थे।

सिरीशा ने कहा, ‘‘आरके जैसे लोग बिरले ही मिलते हैं, पार्टी (माओवादी) में भी। वह अनुशासन प्रिय और प्रतिबद्ध नेता थे, जिन्होंने हमेशा जनकल्याण के लिए काम किया।’’

आरके से करीबी पहचान वाले रेवोल्यूशनरी राइटर्स एसोसिएशन के नेता कल्याण राव ने कहा कि आरके अब दुनिया में नहीं रहे लेकिन वह लोगों के दिलों में हमेशा रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने जंगल का घेराव किया था, इस कारण आरके को समुचित इलाज नहीं मिल सका।

अक्कीराजू हरगोपाल का जन्म आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के पलनाडु में हुआ था। स्नात्कोत्तर तक की शिक्षा प्राप्त आरके शुरुआत में अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए शिक्षक बने, लेकिन धीरे-धीरे नक्सलबाड़ी आंदोलन की कहानियों से प्रभावित होकर 1978 में उन्होंने यह रास्ता चुना।

आरके की मौत 14 अक्टूबर को तड़के हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट