लाइव न्यूज़ :

नारायणपुर में नक्सलियों ने दो बारूदी सुरंग विस्फोट किए, पुलिस जवान बाल-बाल बचे

By भाषा | Updated: June 26, 2019 16:56 IST

इस घटना में वहां तैनात पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले के नारायणपुर सोनपुर मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसकी सुरक्षा के लिए डीआरजी के जवानों को तैनात किया गया है। जवान जब बेचा मोड़ पर थे तभी नक्सलियों ने दो बमों में विस्फोट कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनक्सलियों ने विस्फोट से सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन जवानों को इससे नुकसान नहीं पहुंचा।उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बुधवार को दो बारूदी सुरंग विस्फोट किए जिसमें पुलिस जवान बाल-बाल बच गए। नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेचा मोड़ के पास बारूदी सुरंग विस्फोट को अंजाम दिया।

इस घटना में वहां तैनात पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले के नारायणपुर सोनपुर मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसकी सुरक्षा के लिए डीआरजी के जवानों को तैनात किया गया है। जवान जब बेचा मोड़ पर थे तभी नक्सलियों ने दो बमों में विस्फोट कर दिया।

उन्होंने बताया नक्सलियों ने विस्फोट से सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन विस्फोट से कुछ दूरी पर होने की वजह से जवानों को इससे नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से चार—चार किलोग्राम की दो बारूदी सुरंग बरामद हुईं जिन्हें बम ​निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। 

टॅग्स :नक्सल हमलाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित