लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मलकानगिरि में माओवादियों ने सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार की हत्या की

By भाषा | Updated: December 17, 2020 22:28 IST

Open in App

मलकानगिरि (ओडिशा), 17 दिसंबर ओडिशा के मलकानगिरि जिले के दूरदराज वाले इलाके में सड़क निर्माण का काम करा रहे एक ठेकेदार की माओवादियों ने बृहस्पतिवार को हत्या कर दी।

मठिली थाना के प्रभारी आर एन माझी ने बताया कि हथियारों के साथ आए करीब 20 माओवादियों ने डांगरीगुडा के पास निर्माण स्थल पर तोड़फोड़ की और तीन वाहनों और मशीनों में आग लगा दी।

अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार सुकुमार मंडल ने प्रतिरोध किया लेकिन माओवादियों ने लाठियों से उसकी पिटाई कर दी और कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि माओवादी पिछले कुछ महीने से इलाके में सड़क निर्माण कराए जाने का विरोध कर रहे थे और कई बार वहां पर पर्चा भी छोड़ा था।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस और बीएसएफ के कर्मियों को रवाना किया गया और माओवादियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?