लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में माओवादियों का ठिकाना नष्ट, हथियार बरामद

By भाषा | Updated: November 4, 2020 20:39 IST

Open in App

मलकानगिरि (ओडिशा), चार नवंबर सुरक्षा बलों ने वामपंथी चरमपंथियों के गढ़ ओडिशा के मलकानगिरि जिले में माओवादियों के ठिकाने को नष्ट कर वहां से हथियार और अन्य चीजें बरामद की हैं।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि ठिकाने से जब्त सामान में दो एसएलआर राइफल, एक .303 राइफल, एक आईईडी, मैगजीन और दस्तावेज शामिल हैं।

जिला पुलिस ने कहा, ‘‘हमें संदेह है कि ये हथियार आंध्र-ओडिशा सीमा विशेष जोनल समिति के माओवादियों के हैं और वह इसका उपयोग सामान्य लोगों और सुरक्षा बलों के खिलाफ करने वाले थे।’’

प्राप्त सूचना के आधार पर ओडिशा आंध्रप्रदेश और बीएसएफ के कर्मियों ने स्वाभिमान अंचल में अभियान चलाया और ठिकाने को नष्ट किया।

हालांकि, ठिकाने पर कोई व्यक्ति नहीं था।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने माओवादियों के गढ़ में इस सफल अभियान के लिए सुरक्षा बलों की तारीफ की है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"

भारतBJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, जारी किया पोस्टर; लिखा- "तेजस्वी यादव ‘लापता’, ‘पहचान: 9वीं फेल"

क्रिकेटIPL ऑक्शन में इतिहास रचते कैमरन ग्रीन, बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

क्राइम अलर्टMaharashtra: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

क्रिकेटक्या धैर्य का फल मीठा होता है?, पृथ्वी साव और सरफराज खान बिके, 7500000-7500000 रुपये में दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके से जुड़े

भारत अधिक खबरें

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर