लाइव न्यूज़ :

गुमला में माओवादियों ने विस्फोट कर निर्माणाधीन थाना भवन को नुकसान पहुंचाया

By भाषा | Updated: November 26, 2021 23:32 IST

Open in App

गुमला (झारखंड), 26 नवंबर गुमला जिले के कुरूमगढ़ थानाक्षेत्र में झिरमी गांव के समीप निर्माणाधीन थाना भवन को बीती रात भाकपा (माओवादियों) ने विस्फोट कर उड़ाने का प्रयास किया जिसके कारण भवन को आंशिक क्षति पहुंची है।

पुलिस सूत्रों ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि यह नया थाना भवन कुरूमगढ़ थाने के वर्तमान थाना भवन से लगभग तीन किलोमीटर दूर निर्जन स्थान पर अवस्थित है। पहाड़ और जंगल के बीच भवन के आसपास कोई आबादी भी नहीं है। भवन का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

उन्होंने बताया कि माओवादियों ने अपने तीन दिवसीय बंद के आह्वान के अंतिम दिन यह विस्फोट कर राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है।

खुफिया सूत्रों के अनुसार माओवादी कमांडर सुदर्शन और लजीम अंसारी के नेतृत्व में नक्सलियों के इस दस्ते ने तीन दिन पहले गुमला जिले की सीमा में प्रवेश किया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने माओवादियों के संभावित ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने बताया कि माओवादियों ने घटनास्थल पर पर्चा छोड़कर प्रशांत बोस की गिरफ्तारी पर विरोध जताया है जिसे झारखंड पुलिस ने हाल में उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के हमले में भवन का लगभग 30 से 35 प्रतिशत हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है । उनके अनुसार मामले की तहकीकात की जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापामारी अभियान चलाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos