चाईबासा में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया, तीन सुरक्षाकर्मी शहीद

By भाषा | Updated: March 4, 2021 16:22 IST2021-03-04T16:22:18+5:302021-03-04T16:22:18+5:30

Maoists blast IED in Chaibasa, three security personnel martyred | चाईबासा में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया, तीन सुरक्षाकर्मी शहीद

चाईबासा में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया, तीन सुरक्षाकर्मी शहीद

चाईबासा, चार मार्च झारखंड में चाईबासा जिले के टोकलो थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर एक आईईडी विस्फोट किया जिसमें तीन जवान शहीद हो गये जबकि दो जवान घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में सुबह हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गये जबकि जगुआर बल और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक-एक जवान घायल हो गया। इन जवानों को हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है।

उन्होंने बताया कि झारखंड जगुआर के शहीद जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल हरद्वार शाह और कांस्टेबल किरण सुरीन के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर नक्सलियों की तलाश की जा रही है। इस क्षेत्र में सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गये थे। अब तक मुठभेड़ में किसी नक्सली के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maoists blast IED in Chaibasa, three security personnel martyred

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे