झारखंड में कई मामलों में वांछित माओवादी तमिलनाडु से गिरफ्तार
By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:58 IST2021-10-27T20:58:26+5:302021-10-27T20:58:26+5:30

झारखंड में कई मामलों में वांछित माओवादी तमिलनाडु से गिरफ्तार
चेन्नई,27 अक्टूबर झारखंड में कई मामलों में वांछित प्रतिबंधित माओवादी संगठन के एक सदस्य को बुधवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वह छह महीने पहले चेन्नई आया था और पुलिस से बचने के लिए एक निर्माण स्थल पर कार्य कर रहा था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि झारखंड में कॉमरेड दीपक गुट से संबद्ध सुक्कुर कंजु (31) को एक गुप्त सूचना के आधार पर यहां गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि झारखंड के हजारीबाग जिले के रहने वाला कंजु एन्नोर ताप विद्युत संयंत्र के पास तमिलनाडु आवासीय बोर्ड परियोजना के एक निर्माण स्थल पर पिछले छह महीनों से काम कर रहा था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।