लाइव न्यूज़ :

पांच लाख रुपये के ईनामी माओवादी ने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: June 1, 2021 17:49 IST

Open in App

गिरिडीह, एक जून गिरिडीह, धनबाद एवं बोकारो में अपराध की 72 विभिन्न घटनाओं में वांछित पांच लाख रुपये के ईनामी माओवादी नुनुचंद महतो ने मंगलवार को गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

महतो भाकपा (माओवादी) का स्वयंभू सबजोनल कमांडर था।

रेणु ने न्यू पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सीआरपीएफ व जिला पुलिस की लगातार जारी छापेमारी के दबाव और झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर महतो ने आत्मसमर्पण कर दिया।

उन्होंने बताया कि धनबाद, गिरिडीह एवं बोकारो जिले में इस उग्रवादी के विरुद्ध हत्या, विस्फोट एवं सरकारी भवन उड़ाने समेत अन्य अपराधों के 72 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अधिकारी ने बताया कि नक्सली के आत्मसमर्पण में डुमरी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार के साथ पीरटांड़, हरलाडीह व मधुवन थानों की पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महतो ने अपने साथियों से भी आत्मसमर्पण करने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब