लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में माओवादी मिलिशिया कमांडर गिरफ्तार, विस्फोटक जब्त

By भाषा | Updated: November 9, 2020 22:55 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ नवंबर तेलंगाना के भद्राद्रि- कोठगुडेम जिले में सोमवार को प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के माओवादी मिलिशिया कमांडर को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से जिलेटिन की छड़ें समेत विस्फोटक जब्त किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जिले के अश्वपुरम में वाहन चेकिंग के दौरान 25 वर्षीय इस व्यक्ति को पकड़ा जब वह कथित रूप से पुलिसकर्मियों को मारने और सरकारी सपंत्तियों को नुकसान पहुंचाने जा रहा था। पुलिस ने उसके पास से विस्फोटक जब्त किया।

मानगुरू उपसंभाग के सहायक पुलिस अधीक्षक शबरीष पी ने पीटीआई भाषा को बताया कि पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पिछले सात महीने से छत्तीसगढ़ में माओवादी मिलिशिया कमांडर की भांति काम कर रहा था और वह वहां (ग्रामीणों की)हत्याओं, जबरन वसूली एवं धमाकों में शामिल रहा है।

पी के अनुसार उससे यह पूछा जा रहा है कि वह कहां से विस्फोटक लाया था और कहां लेकर जा रहा था।

पुलिस ने उसके पास से जिलेटिन की छड़ें, डिटोनेटर, इलेक्ट्रिक तार आदि जब्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह