लाइव न्यूज़ :

केरल में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी नेता को मिलेगा घर और मानदेय

By भाषा | Updated: November 27, 2021 13:34 IST

Open in App

वायनाड (केरल), 27 नवंबर केरल पुलिस के समक्ष पिछले महीने आत्मसमर्पण करने वाले शीर्ष माओवादी नेता लिजेश को जल्द ही घर के साथ मानदेय व नौकरी मिलने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला पुनर्वास समिति ने सरकार से लिजेश को आवास, नौकरी, मानदेय और जीविकोपार्जन के अन्य साधन राज्य सरकार द्वारा 2018 में घोषित ‘आत्ममसर्पण सह पुनर्वास’ पैकेज के तहत देने की अनुशंसा की है।

पुलिस ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि पैकेज के तहत मवाओवादी संगठन में शामिल व्यक्ति के हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने के मामले में अधिकारी उदारवादी रुख अपनाएंगे। वायनाड जिले के पुलिस प्रमुख अरविंद सुकुमार ने वायनाड के जंगलों में सशस्त्र विद्रोह कर रहे लोगों से हथियार छोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित संगठनों के सदस्य जिला पुलिस प्रमुख, किसी सरकारी अधिकारी या स्थानीय शासन निकाय से इस संबंध में संपर्क कर सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी को सरकार द्वारा घोषित पैकेज का पूरा लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि लिजेश उर्फ रामू प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का सदस्य था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह