तेलंगाना से माओवादी दंपति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 22, 2021 21:01 IST2021-03-22T21:01:37+5:302021-03-22T21:01:37+5:30

Maoist couple arrested from Telangana | तेलंगाना से माओवादी दंपति गिरफ्तार

तेलंगाना से माओवादी दंपति गिरफ्तार

करीमनगर (तेलंगाना), 22 मार्च मंचेरियाल जिले में एक माओवादी दंपति को पुलिस ने ‘सिकासा’ का कथित तौर पर पुनर्गठन करने के मामले में गिरफ्तार किया है। यह प्रतिबंधित भाकपा-माले (पीपल्स वॉर) से संबद्ध संगठन है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने दावा किया कि दंपति शहरी इलाकों में भी इस संगठन की गतिविधियों का प्रचार करने की कोशिश कर रहा था।

मंचेरियाल पुलिस उपायुक्त जी उदय कुमार रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि वाराणसी सुब्रह्मण्यम और उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी को विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

सुब्रह्मण्यम इससे पहले संगठन की केंद्रीय समिति का सदस्य था। उसे 2011 में गिरफ्तार किया गया था और 2019 में जेल से रिहा कर दिया गया लेकिन वह फिर से इस सगंठन के लिए काम करने लगा। वहीं उसकी पत्नी संभागीय समिति की कैडर है। इनके पास से माओवादी साहित्य, एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maoist couple arrested from Telangana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे