लाइव न्यूज़ :

माओवादियों के केंद्रीय समिति के सदस्य हरिभूषण की कोविड-19 से मृत्यु

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:12 IST

Open in App

रायपुर, 23 जून छत्तीसगढ़ में बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि कोविड-19 संक्रमण के कारण माओवादियों की केंद्रीय समिति के सदस्य हरिभूषण उर्फ यापा नारायण की मृत्यु हो गई है। हरिभूषण के सर पर 40 लाख रुपए का इनाम है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बुधवार को भाषा को बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि 21 जून को माओवादियों की केंद्रीय समिति के सदस्य हरिभूषण उर्फ यापा नारायण (52) की कोविड-19 संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है।

सुंदरराज ने बताया कि हरिभूषण माओवादियों की तेलंगाना राज्य समिति का सचिव भी था। उनके अनुसार कोविड-19 संक्रमण के दौरान वह बीजापुर-सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के मिनागुरम-भट्टीगुडम-जबगट्टा गांव के जंगलों में था जहां उसकी मृत्यु हुई।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बस्तर पुलिस को सूचना मिल रही थी कि तेलंगाना राज्य समिति का सचिव हरिभूषण सहित कुछ वरिष्ठ माओवादी नेता कोरोना संक्रमण के कारण गंभीर रूप से बीमार हैं तथा इस दौरान सूचना मिली कि हरिभूषण की 21 जून को मृत्यु हो गई है।

सुंदरराज ने बताया कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा से लगे उसूर-पूजारीकांकेर-पामेड़ क्षेत्र में लक्मू दादा के नाम से परिचित हरिभूषण छत्तीसगढ़ में 22 से अधिक मामलों में शामिल रहा है।

उन्होंने बताया कि हरिभूषण को यापा नारायण, जगन और दुर्योधन के नाम भी जाना जाता था। उनके अनुसार हरिभूषण तेलंगाना के महबूबनगर के मेदागुडम गांव का निवासी था एवं उसके सर पर 40 लाख रुपए से अधिक का इनाम है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले दिसंबर 2019 में दक्षिण बस्तर क्षेत्र में केंद्रीय समिति के सदस्य और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सचिव रमन्ना का बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी जबकि पिछले कुछ सप्ताह के दौरान कमेटी के दो वरिष्ठ सदस्यों-- गंगा और शोभरोई की भी कोविड-19 संक्रमण के कारण मृत्यु हुई है।

सुंदरराज कहा कि माओवादी नेताओं के दावों के विपरीत नक्सल शिविरों में कोविड-19 संक्रमण के कारण स्थिति चिंताजनक है तथा पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस के कारण 16 से अधिक वरिष्ठ और मध्यम स्तर के नक्सलियों की मौत हुई है। कई अन्य नक्सली संक्रमित हैं।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि नक्सली कोविड-19 से संक्रमित हो रहे हैं इसलिए ग्रामीणों से अनुरोध किया गया है कि वे नक्सलियों और उनके शिविरों से दूर रहे। उनके अनुसार साथ ही नक्सलियों से हिंसा से छोड़कर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आत्मसमर्पण करने के लिए कहा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों