लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मल्कानगिरि जिले में माओवादियों के शिविर का भंडाफोड़

By भाषा | Updated: October 17, 2021 22:00 IST

Open in App

मल्कानगिरि(ओडिशा), 17 अक्टूबर ओडिशा पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर राज्य के मल्कानगिरि जिले में माओवादियों के शिविर का भंडाफोड़ कर वहां से विस्फोटक तथा नक्सली सामग्री जब्त की है। वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सहाय मीणा ने बताया कि यह शिविर तुलसी पहाड़ी के शिखर पर स्थित था।

पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि 14 अक्टूबर को इलाके में माओवादी जमा हुए हैं जिसके बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप(एसओजी), जिला स्वयंसेवक बल और सीमा सुरक्षा बल ने अगले दिन संयुक्त तलाशी अभियान चलाया और इसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई।

मीणा ने बताया, ‘‘नक्सली पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर शिविर से फरार होने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से आठ डेटोनेटर और माओवादी साहित्य से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर