लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में माओवादी शिविर का भंडाफोड़, गोला-बारूद जब्त

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:08 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 16 सितंबर ओडिशा में मलकानगिरी-कोरापुट सीमा पर नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाकर्मियों ने एक माओवादी शिविर का भंडाफोड़ किया है और इलाके से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश का एक शीर्ष माओवादी नेता सुरेश सुराणा, जो इस क्षेत्र में डेरा डाले हुए था भागने में सफल रहा।

मलकानगिरी के एसपी प्रहलाद मीणा ने संवाददाताओं से कहा कि खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए जिला स्वैच्छिक बलों, विशेष अभियान समूह और बीएसएफ के जवानों के एक दल ने बुधवार को बादिली पहाड़ी पर तलाशी अभियान शुरू किया, जहां नक्सली डेरा डाले हुए थे।

सुरक्षाकर्मियों को अपने पास आते देख माओवादियों ने गोली चला दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे तक चली मुठभेड़ हुई।

उन्होंने कहा, "आंध्र प्रदेश का एक शीर्ष भाकपा (माओवादी) नेता सुरेश सुराणा अपने साथियों के साथ इलाके से भागने में सफल रहा। उनके पड़ोसी राज्य भाग जाने का संदेह है।"

अभियान के दौरान माओवादी शिविर से एक बंदूक, छह कारतूस, चार डेटोनेटर, दो वॉकी-टॉकी, वर्दी और पोस्टर बरामद किए गए।

एसपी ने कहा कि हमने आंध्र सीमा से लगे मलकागिरी में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित