झारखंड के लोहरदगा में नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद
By भाषा | Updated: December 11, 2020 22:30 IST2020-12-11T22:30:13+5:302020-12-11T22:30:13+5:30

झारखंड के लोहरदगा में नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद
लोहरदगा (झारखंड), 11 दिसंबर झारखंड के लोहरदगा में पुलिस ने शुक्रवार को नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के एरिया कमांडर संतोष कुमार यादव उर्फ सूर्या को गिरफ्तार किया।
पुलिस उपाधीक्षक परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर संतोष कुमार यादव उर्फ सूर्या को पुलिस ने सेन्हा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
प्रसाद ने बताया कि मनिका ग्राम के सिंजो से सूर्या को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि सूर्या के पास से एक पिस्तौल, दो देशी कट्टा तथा 33 कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गयी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।