लाइव न्यूज़ :

नादिया में 24 घंटे से अधिक समय तक चले प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनें रद्द

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:56 IST

Open in App

कोलकाता, तीन नवंबर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में जलालखाली हॉल्ट स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शन करने के कारण सियालदह डिवीजन के राणाघाट - लालगोला खंड पर ट्रेन सेवाएं 24 घंटे से अधिक समय तक बाधित रहीं। पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंगलवार की सुबह से रेल पटरियों पर बैठे इन प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि इलाके के करीब 15 गांव के लोग इस स्टेशन से ट्रेन सेवाओं पर निर्भर हैं लेकिन यहां महज कुछ ट्रेनें ही रूकती हैं।

पूर्व रेलवे के प्रवक्ता एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘ हम प्रदर्शन खत्म करने के लिए प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि (ट्रेन) सेवाएं सामान्य हो सकें। ’’

उन्होंने कहा कि जलालखाली के हॉल्ट स्टेशन होने के कारण यह संभव नहीं है कि वहां सभी ट्रेनें रूकें।

चक्रवर्ती ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को उस स्टेशन पर कुछ और ट्रेनों के ठहराव की पेशकश की गयी है । उन्होंने कहा कि सियालदह - कृष्णानगर लाइन पर 12 ईएमयू लोकल ट्रेन तथा सियालदह एवं लालगोला को जोड़ने वाली कम से कम से कम दो एक्सप्रेस ट्रेनें प्रदर्शन के कारण रद्द कर दी गयीं।

उन्होंने कहा कि ईएमयू लोकल की छह जोड़ी ट्रेनों ने गंतव्य से पहले ही बादकुल्ला स्टेशन पर अपनी यात्रा पूरी की तथा वहां से सियालदह के लिए रवाना हुईं।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘ करीब 15 गांवों के लोग के इस स्टेशन पर निर्भर हैं लेकिन हमें ट्रेन पकड़ने के लिए या तो बादकुल्ला या कृष्णानगर जाना पड़ता है क्योंकि महज कुछ ही ट्रेनें जलालखाली में रूकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां