लाइव न्यूज़ :

जेएनयू में हुई हिंसा के बाद हालात खराब, सुरक्षा के डर से कई छात्राओं ने कैंपस छोड़ा

By भाषा | Updated: January 7, 2020 01:35 IST

रविवार (5 जनवरी 2020) शाम को जेएनयू परिसर में नकाब लगाए लोगों ने हमला किया। हमले में जेएनयू के कई छात्र और शिक्षक घायल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार रात को हुई हिंसा के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। मामले की क्राइम ब्रांच कर रही है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार रात हुई हिंसा के बाद छात्राएं सुरक्षा के डर से सोमवार को परिसर छोड़ कर जाने लगीं। कुछ अपने घर लौट गईं और कुछ अपने रिश्तेदारों के यहां चली गई हैं। उन्हें छात्रावास से अपने बैग लेकर बाहर निकलते देखा गया।

दक्षिणी दिल्ली स्थित विश्वविद्यालय परसिर से बाहर निकल रही कई छात्राओं ने नाम गोपनीय रखने का आग्रह किया और कहा कि उनके परिजन रविवार को हुई हिंसा के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कोयना छात्रावास की पंचम ने कहा कि वह अपनी सुरक्षा के डर से परिसर छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता मेरी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और वह वापस हरियाणा जा रही हैं।

नेपाल की रहने वाली एक छात्रा ने कहा कि उसके माता-पिता ने उससे कैंपस छोड़ने को कहा है। हालांकि यहां कुछ अपवाद भी देखने को मिले जिन्होंने कहा कि वे परिसर छोड़ कर नहीं जाएंगी क्योंकि उनकी कुछ जिम्मेदारियां हैं। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं