लाइव न्यूज़ :

कई राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों ने अपना स्थापना दिवस मनाया, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले दशकों में अपनी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सोमवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी और उनकी समृद्धि की कामना की।

आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरल आज ही के दिन 1956 में अस्तित्व में आए थे, जब भाषाई आधार पर नए राज्यों का गठन किया गया था। हरियाणा का गठन 1966 में हुआ था जबकि छत्तीसगढ़ को 2000 में मध्य प्रदेश से अलग कर बनाया गया था। पुडुचेरी, जो फ्रांसीसी शासन के अधीन था, एक नवंबर 1954 को भारत का हिस्सा बन गया। बाद में, फ्रांसीसी संसद में संधि की पुष्टि की गई, जिससे 1962 में भारत में फ्रांसीसी प्रतिष्ठानों को भारतीय संघ में स्थानांतरित कर दिया गया।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, पंजाब, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई। इन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिये मेरी शुभकामनाएं।’’

उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने भी विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी। नायडू ने कहा कि इन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी स्थापना के बाद से लंबा सफर तय कर लिया है और अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘इन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति तथा विकास के लिए मेरी शुभकामनाएं। उनके लोग समृद्धि की नयी ऊंचाइयों को छूएं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने इन राज्यों के लोगों को बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर इन सभी राज्यों की प्रगति की भी कामना की। एक ट्वीट में आंध्र प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वहां की जनता कौशल, दृढ़ता और तप के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए राज्य के लोग कई क्षेत्रों में सफल हैं। मैं कामना करता हूं कि आंध्र प्रदेश के लोग हमेशा खुश, स्वस्थ और सफल रहें।’’

इसी प्रकार प्रधानमंत्री ने कर्नाटक और केरल के लोगों के सफल जीवन और प्रगति की कामना की।

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक राज्योत्सव के विशेष मौके पर मेरी शुभकामनाएं। अपने लोगों के नवोन्मेषी जज्बे की वजह से कर्नाटक ने एक विशिष्ट छाप छोड़ी है। यह राज्य उत्कृष्ट शोध व उद्यमिता में भी अग्रणी है। कामना करता हूं कि आने वाले समय में वह नयी ऊंचाइयों को छुए।’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘केरल मनोरम दृश्यों और अपने लोगों के परिश्रम के लिए जाना जाता है। मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्यों को स्थापना दिवस की बधाई दी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्यों के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी और कहा कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की हर कीमत पर रक्षा करने की जरूरत है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि प्रदेश ने कृषि क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और अन्य राज्यों को पीछे छोड़ते हुए बार-बार कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य ने स्वच्छता के क्षेत्र में भी अच्छा काम किया है क्योंकि इंदौर को इस साल चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने इस अवसर पर प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इसके अलावा भोपाल के लाल परेड मैदान में शाम में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

‘कर्नाटक राज्योत्सव’ पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक की देवी भुवनेश्वरी देवी को नमन किया और कांतीरवा स्टेडियम में तिरंगे के साथ कन्नड़ झंडा फहराया। बोम्मई ने कहा कि मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर ‘कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र’ कर दिया जाएगा क्योंकि सीमा विवाद अक्सर सामने आने पर पुराने नाम को बनाए रखने का कोई मतलब नहीं है।

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के 67वें विलय दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने लोगों से टीके लगवाने और खुद को वैश्विक महामारी से बचाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट