लाइव न्यूज़ :

वेणुगोपाल से मिले गुजरात कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी जल्द बनाने की मांग की

By भाषा | Updated: July 14, 2021 15:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई कांग्रेस की गुजरात इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की और राज्य के लिए नये प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नये नेता की जल्द नियुक्ति करने की मांग की।

सूत्रों के मुताबिक, गुजरात विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नरेश रावल, विधायक शैलेश परमार और हिम्मत सिंह पटेल, पूर्व सांसद राजू परमार और सागर राइका समेत 10 से अधिक नेताओं ने वेणुगोपाल से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहे गुजरात प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सभी नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष यह मांग उठाई है कि गुजरात में जल्द नये प्रदेश अध्यक्ष, विधयक दल के नेता और प्रभारी की नियुक्ति की जाए। करीब डेढ़ साल बाद विधानसभा चुनाव होना है और इसके लिए तैयारी करने के लिए ये नियुक्तियां जल्द से जल्द की जानी जरूरी हैं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से यह भरोसा दिलाया गया है कि अगले एक-दो सप्ताह में गुजरात कांग्रेस के लिए जरूरी नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

सूत्रों ने यह भी बताया कि वेणुगोपाल से मुलाकात के दौरान कुछ नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए आलाकमान को पुराने चेहरों की बजाय किसी नये चेहरे पर विश्वास जताना चाहिए।

कांग्रेस सूत्रों का यह भी कहना है कि गुजरात के इन नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात का समय मांगा था, हालांकि आलाकमान की तरफ से इन्हें वेणुगोपाल से मिलने के लिए कहा गया।

गौरतलब है कि गुजरात के स्थानीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद इसी साल मार्च महीने में अमित चावड़ा ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद और परेश धनानी ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

दूसरी तरफ, कोरोना वायरस संक्रमण के बाद पैदा हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण कांग्रेस के गुजरात प्रभारी राजीव सातव का इसी साल 16 मई को निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल