लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी जा रहे आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 5, 2021 21:13 IST

Open in App

लखनऊ, पांच अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश के आरोप में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

पार्टी ने एक ट्वीट किया कि संजय सिंह तथा उनके साथियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह पिछले 43 घंटे से सीतापुर पुलिस की हिरासत में थे। उन्हें सोमवार को लखीमपुर खीरी कांड मामले के पीड़ित किसानों से मुलाकात के लिए मौके पर जाते वक्त सीतापुर के बिस्वां इलाके में हिरासत में ले लिया गया था।

सिंह ने इससे पहले एक ट्वीट किया था कि पंजाब में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, पंजाब में पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्ढा, विधायक बलजिंदर कौर, कुलतर सिंह, अमरजीत तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सभाजीत सिंह को गिरफ्तार कर लखीमपुर पुलिस लाइन ले जाया गया है।

उन्होंने ट्वीट में कहा, "इसे अघोषित आपातकाल कहिए या जंगलराज, दोनों शब्द उत्तर प्रदेश के आज के हालात को सही तरीके से बयान करते हैं।"

सिंह ने कहा, "लखीमपुर नरसंहार के 48 घंटे बाद भी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के 'बिगड़े बेटे' की गिरफ्तारी नहीं हुई। हमें पकड़ने के लिए हज़ारों पुलिसकर्मी लगा दिए गए। भाजपा वालों, कुछ बलों को भेजकर ज़रा दोषियों को भी पकड़ो।"

गौरतलब है कि गत रविवार को अपने पैतृक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उन्हें लेने गए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को काले झंडे दिखाने के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos