लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में छह से 12वीं के लिए कई स्कूल फिर से खुले, अन्य तीन जनवरी से कर सकते हैं कक्षाएं शुरू

By भाषा | Updated: December 20, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली,20 दिसंबर अधिक प्रदूषण के चलते बंद रहने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कई निजी स्कूल फिर से खोले गये, जबकि कुछ ने तीन जनवरी के बाद कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया है।

पिछले शुक्रवार को, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में प्राधिकारों को छठी और इससे ऊपर की कक्षाएं विद्यार्थियों की शारीरिक उपस्थिति के साथ तत्काल प्रभाव से बहाल करने की अनुमति दी थी। महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी यह अनुमति दी गई थी।

एपीजे स्कूल, पंचशील पार्क की प्राचार्य रीतू मेहता ने कहा, ‘‘कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल और मानक संचालन प्रक्रिया को लागू करते हुए कक्षाएं बहाल की गई हैं। कैम्पस में चहल-पहल स्थिति सामान्य होने का संकेत है।’’

वहीं, एक अन्य स्कूल के प्राचार्य ने कहा, ‘‘हमने तीन जनवरी से स्कूल फिर से खोलने का फैसला किया है क्योंकि कई अभिभावक क्रिसमस और नववर्ष को लेकर अपने बच्चों को अभी स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं। यदि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप ने स्थिति प्रतिकूल नहीं की तो हम जनवरी में स्कूल खोल देंगे। ’’

एमआरजी स्कूल, रोहिणी की प्राचार्य अंशु मित्तल ने कहा, ‘‘शारीरिक उपस्थिति के साथ कक्षाएं होने पर खेलकूद गतिविधियां आदि अपने मूल स्वरूप में अब होने लगेंगी।’’

इस महीने की शुरूआत में आयोग ने दिल्ली-एनसीआर के स्कूल, कॉलज और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल