लाइव न्यूज़ :

पंजाब के कई विधायकों ने खैरा पर ईडी के छापों की निंदा की

By भाषा | Updated: March 10, 2021 17:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, दस मार्च पंजाब विधानसभा के कई सदस्यों ने आम आदमी पार्टी के बागी विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर ईडी के छापों की बुधवार को निंदा की।

बजट सत्र के दौरान सदन में उपस्थित खैरा ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के छापे उनके खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा ‘‘सुनियोजित बदले की कार्रवाई और चरित्रहनन’’ का प्रयास है और उन्होंने कोई भी गलती करने से इंकार किया ।

ईडी ने 2015 के फाजिल्का मादक पदार्थ तस्करी मामले और एक फर्जी पासपोर्ट गिरोह से जुड़े धनशोधन के मामले में खैरा के परिसर, दिल्ली में उनके परिवार के सदस्यों और कुछ सजायाफ्ता कैदियों के परिसरों पर छापेमारी की।

शून्यकाल के दौरान ईडी की छापेमारी का मुद्दा उठाते हुए आप के एक अन्य बागी विधायक कंवर संधू ने इस मामले में सदन में प्रस्ताव लाए जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि खैरा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर सदन ‘‘असंतोष’’ जाहिर कर सकता है।

संधू ने कहा कि खैरा के साथ जो हुआ है वह सदन के किसी भी सदस्य के साथ हो सकता है।

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने संधू का समर्थन किया और इस मुद्दे पर भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना की।

खैरा के खिलाफ ईडी की छापेमारी की निंदा करते हुए उन्होंने पूछा, ‘‘क्या हमें केंद्र से सवाल करने की अनुमति है अथवा नहीं? क्या हम मुक्त समाज हैं, क्या हम भयभीत समाज हैं?’’

संसदीय मामलों के मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने खैरा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण, अति निंदनीय’’ करार दिया।

विधानसभा अध्यक्ष राणा के. पी. सिंह ने कहा कि खैरा को सदन के बजट सत्र में हिस्सा लेने से ‘‘रोक दिया गया’’ जो ‘‘गलत’’ है।

कोई भी गलत काम करने से इंकार करते हुए खैरा ने सदन को सूचित किया कि ईडी के अधिकारी उनके आवास से कुछ डायरी ले गए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा भले ही इस तरह के छापों से उन्हें ‘‘धमकाने एवं आवाज दबाने’’ का प्रयास करे लेकिन वह अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां