लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नोएडा में कई कार्यक्रम्र आयोजित किए गए

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:38 IST

Open in App

नोएडा, 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार को नोएडा व ग्रेटर नोएडा में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया विभिन्न सेक्टरों व सोसाइटियों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गौतम बुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने भाउराव देवरस विद्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। योग करने के बाद उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनुपम देन है और आज भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व इसका लाभ ले रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभायी है।

सैनिक विहार मंडल में आयोजित योग कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि योग पद्धति हमारे महर्षियों की देन है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान विशेषज्ञों ने भी माना कि जो लोग निरंतर योगासन करते थे, वे इस जानलेवा बीमारी से कम प्रभावित हुए हैं।

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त आलोक सिंह व अन्य अधिकारियों ने कोविड-19 दिशानिर्देश का पालन करते हुए योगाभ्यास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य