लाइव न्यूज़ :

कई राजनीतिक दल संसद में नहीं उठा रहे हैं किसानों के मुद्दे : एसकेएम

By भाषा | Updated: August 5, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कई राजनीतिक दल संसद में विभिन्न विधेयकों पर होने वाली बहस में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन किसानों की मांगों को संसद में न उठाकर जनता का अपमान कर रहे हैं।

एसकेएम ने एक बयान में कहा, "संज्ञान में आया है कि विभिन्न राजनीतिक दल और उनके सांसद जनता की ओर से जारी किए गए व्हिप के खिलाफ जा रहे हैं। यह देखा जा रहा है कि बीजू जनता दल, तेलंगाना राष्ट्र समिति, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, अन्नाद्रमुक, तेलुगु देशम पार्टी, जनता दल यूनाइटेड के सांसद जनता के व्हिप को दरकिनार कर विभिन्न विधेयकों पर हो रही बहसों में हिस्सा ले रहे हैं।"

इसने कहा, "एसकेएम ऐसे राजनीतिक दलों और उनके सांसदों को जनता की ओर से जारी व्हिप का स्मरण कराना चाहेगी।"

गौरतलब है कि 40 किसान समूहों के संगठन एसकेएम के नेतृत्व में किसान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। एसकेएम ने 14 जुलाई को जनता की ओर से एक व्हिप जारी कर सांसदों को संसद में किसानों की मांगें उठाने के निर्देश दिए थे। किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी मान्यता देने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?