लाइव न्यूज़ :

कथक कला को कई पथ प्रदर्शक आगे ले जा रहे: बिरजू महाराज

By भाषा | Updated: December 1, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर शास्त्रीय नृत्य के कठिन ‘रियाज’ और वर्षों के समर्पण को देखते हुए ऐसा कहा जाता है कि ये नृत्य हर किसी के सीखने के लिए नहीं है लेकिन कथक के दिग्गज कलाकार बिरजू महाराज का कहना है कि वह निराश नहीं क्योंकि इस दुनिया में ‘तात्कालिक संतुष्टि’ के कई विकर्षण के बाद भी युवा इस परंपरा को आगे ले जा रहे हैं।

बिरजू महाराज को उनके शिष्य प्यार से पंडित जी या महाराज जी बुलाते हैं। भारत के दिग्गज कलाकारों में से एक 83 वर्षीय नर्तक ने कहा कि युवा पीढ़ी के पास उनके समय की तुलना में अभी सीखने के कई अवसर हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ लेकिन अभी के समय में विकर्षण भी काफी है और यह दुनिया तात्कालिक आनंद वाला हो गया है, जो कि आज के समय की बड़ी चुनौती है।’’

उन्होंने कहा कि वैसे कलाकार जो परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में जोश और उत्साह के साथ कम कर रहे हैं, वही इस कला और इसकी विरासत के पथ प्रदर्शक हैं। हालांकि पद्म विभूषण से सम्मानित नर्तक ने कहा कि इस कला का भविष्य उज्ज्वल है क्योंकि भले ही शास्त्रीय नृत्य सभी के सीखने की चीज न हो लेकिन ऐसे कलाकारों की पर्याप्त संख्या है जो इस परंपरा को आगे ले जा रहे हैं।

भारत और विदेश में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आदान-प्रदान करने के क्षेत्र में काम करनेवाले एक गैर सरकारी संगठन ‘राउट्स टू रूट्स’ की ओर से दिग्गज कलाकार की बेहतरीन प्रस्तुति का आयोजन किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल