लाइव न्यूज़ :

'रोहिणी अदालत गाोलीकांड में पुलिस अगर त्वरित कार्रवाई नहीं करती तो कई लोगों की जान जाती'

By भाषा | Updated: September 25, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर दिल्ली स्थित रोहिणी की अदालत में शुक्रवार को हुए गोलीकांड के दौरान अगर पुलिस दो हथियाबंद हमलावरों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई नहीं करती तो, कई निर्दोष लोगों की जान जा सकती थी। यह दावा पुलिस की जवाबी कार्रवाई टीम में शामिल उपनिरीक्षक वीर सिंह ने अपने बयान में किया है। इस गोलीकांड में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी सहित तीन लोगों की मौत हुई थी।

मामले में दर्ज प्राथमिकी में सिंह ने बताया कि चूंकि दोनों हमलवार हथियारों से लैस थे और अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे थे, ऐसे में पुलिस के लिए संभव नहीं था कि वो उन्हें ‘पकड़े’, खासतौर पर तब जब न्यायाधीश, अदालत कर्मी और अधिवक्ता अदालत कक्ष में उपस्थित थे और कोई भी मारा जा सकता था।

अधिकारियों ने बताया कि जेल में कैद गैंगस्टर गोगी और वकीलों की वेशभूषा में आए दो हमलावर शुक्रवार को लोगों से भरी रोहिणी की अदालत के कक्ष में नाटकीय गोलीकांड में मारे गए और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। घटना के सामने आये वीडियो में सुरक्षा प्रणाली की खामियों का पता चलता है, इसमें दिखता है कि पुलिसकर्मी और वकील अफरा-तफरी के माहौल में बाहर निकल रहे हैं और अदालत कक्ष संख्या 207 के भीतर व बाहर गोली चल रही है।

उप निरीक्षक सिंह दिल्ली सशस्त्र पुलिस की तीसरी बटालियन में तैनात हैं और उस टीम का हिस्सा थे जो खतरनाक विचाराधीन कैदी गोगी को तिहाड़ जेल से रोहिणी की अदालत में शु्क्रवार को पेशी के लिए लाई थी।

पुलिस ने बताया कि उनके साथ विशेष शाखा की खुफिया इकाई के जवान भी मौजूद थे। गोगी को शुक्रवार दोपहर बाद अदालत कक्ष संख्या 207 में लाया गया।

प्राथमिकी के मुताबिक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गगनदीप सिंह अदालती प्रक्रिया में व्यस्त थे,उनके अलावा अदालत के कर्मी और पांच-छह वकील अदालत कक्ष में मौजूद थे। अचानक वकील की वेशभूषा में बैठे दो लोग उठे और अपनी पिस्तौल निकाल ली। उन्होंने गोगी पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस बीच, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। हमले में गोगी को गोलियां लगी।

प्राथमिकी में कहा गया कि सभी की सुरक्षा और संरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिंह और उनके कमांडो- कांस्टेबल शक्ति और चिराग- ने अपने-अपने हथियारों से दोनों हमलावरों पर जवाबी गोलीबारी की। तुरंत पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और रोहिणी के स्पेशल स्टाफ ने भी जवाबी गोली चलाई।

पुलिस के संयुक्त आयुक्त (उत्तरी क्षेत्र) को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। वहीं, मामले की जांच अपराध शाखा कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह