लाइव न्यूज़ :

पंजाब में एक घंटे की मौन अवधि के दौरान यात्रा करते दिखे कई लोग

By भाषा | Updated: March 27, 2021 15:14 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 मार्च कोविड-19 के चलते जान गंवाने वालों की याद में एक घंटे का मौन रखने के पंजाब सरकार के निर्णय के बावजूद राज्य में पूर्वाहन 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक कई लोग अपनी गाड़ियों में सफर करते नजर आए, उनमें से कई का कहना था कि उन्हें इस बारे में जानकारी ही नहीं थी।

पुलिस ने शहर के अंदर कुछ स्थानों पर यातायात को रोक दिया जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी एवं यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पंजाब सरकार ने उन लोगों की याद में 27 मार्च से हर शनिवार को 11 बजे से एक घंटे का मौन रखने का ऐलान किया था जिनकी इस महामारी के कारण जान चली गयी।

आदेश के अनुसार उस एक घंटे के दौरान अंतर-राज्यीय एवं राष्ट्रीय राजमार्गों को छोड़कर यातायात की अनुमति नहीं होगी । उस दौरान शहर के अंदर गाड़ियों के संचालन पर रोक रहेगी ।

जिलों में इस मौन अवधि के प्रारंभ एवं समापन का संकेत करने के लिए सायरन बजाये गये। लुधियाना में एक कार सवार ने कहा कि उसे ‘मौन घंटे’ संबंधी सरकार के फैसले की जानकारी नहीं है और वह एक स्थानीय अस्पताल में किसी मरीज से मिलने जा रहा है।

होशियारपुर में एक दोपहिया वाहन सवार ने कहा कि उसे भी मौन अवधि पता नहीं है। लुधियाना, संगरूर, मानसा और मोगा समेत कई स्थानों पर लोग पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक सफर करते हुए नजर आये।

होशियारपुर में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस लोगों से इस अवधि के दौरान वाहन रोकने की अपील कर रही है लेकिन यदि किसी को आपात स्थिति है, तो उसे जाने दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह